फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akhilesh Yadav targeted CM Yogi, met family members of former MPs

हंड्रेड डायल को कर दिया 112 लेकिन नहीं बदले गाड़ियों के टायर

Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted CM Yogi, met family members of former MPs
फूलपुर तहसील क्षेत्र के आँधीपुर पूर्व राज्यपाल रामनरेश के घर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने सपा नेता स्व. रामकृष्ण यादव के परिजनों से मिले। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के घर पहुंचकर उनके भाई डा. सुरेश यादव से मिलकर हालचाल लिया और लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

आंधीपुर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा नेता स्व. रामकृष्ण यादव के चित्र पर माल्यर्पण किया और घर में उनके परिजनों के साथ करीब 20 मिनट रहे। । स्व. रामकृष्ण यादव के बेटों मनोज यादव, अजय यादव और उनकी पत्नी विमला यादव को सांत्वना दी। वहां से निकलने के बाद अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव के घर गए। वहां पर उनके छोटे भाई डा. सुरेश यादव और अन्य परिजनों से भी बात की। लगभग यहां भी वे करीब 20 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने भेली का भी स्वाद लिया। यहां मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी से कोई उम्मीद नहीं कि जा सकती है। बीजेपी गाय और अन्य तमाम मुद्दों को लेकर सरकार में आई थी। लेकिन अब उसकी भाषा बदल गई है। जो मुल्क जितना पढ़ा लिखा है वह उतना ही आगे बढ़ा। इसलिए शिक्षा सबके लिए जरूरी है। लेकिन हमारे बाबा मुख्यमंत्री ने अभी इंजीनियरों को सांड़ के पीछे लगा दिया है। जब बीजेपी कुछ नहीं कर पाई तो जनता का ध्यान बंटाने के लिए एनआरसी, सीएए और एनपीआर जैसे मुद्दे लेकर आई है। 100 नंबर को 112 नंबर तो कर दिया लेकिन गाड़ियों का टायर नहीं बदला। बीजेपी को समाजवादी शब्द से परेशानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने दो साल में एक्सप्रेसवे बनाकर दिखा दिया। लेकिन ये लोग आजमगढ़ का एक्सप्रेसवे तीन साल में भी नहीं बना पाए। पुलिस भी एनआरसी से नाराज है। बाप-दादा के जमाने के घर के कागज कहां से कोई लाएगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने के लिए बीजेपी एनआरसी लेकर आई है। देश को हिंदू, मुसलमान सबने मिलकर आजाद कराया है। नौजवानों को नौकरी न देनी पड़े इसलिए तरह तरह के मुद्दों में जनता को भटकाया जा रहा है। देश और प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार हो रहे हैं। लेकिन बाबा मुख्यमंत्री गंगा यात्रा पर गए हैं। सरकार द्वारा लाया गया एनआरसी संविधान की भावना के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अंबारी चौक पर भी उन्होने पांच मिनट रूक कर लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, विधायक संग्राम यादव, विधायक जलालपुर सुभाष राय, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर सिंह यादव, राजेश यादव, डा. सुभाष यादव, देवनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

बुजुर्ग से पूछा कौनो कागजात रखले हवा
आजमगढ़। आंधीपुर गांव पहुंचे अखिलेश यादव सीएए को लेकर काफी संजीदा नजर आए। उन्होंने गांव के बुजुर्ग व्यक्ति रामफेर से भोजपुरी भाषा में पूछा कौना कागजात रखले हवा बाप दादा के जमाने क जवने से तोहार नागरिकता सिद्घ होवे। रामफेर ने उनकी बातों को सुनने के बाद नहीं में जवाब दिया और कहा कि ई लोग पहले क जमींदारी प्रथा के वापस ले आवल चाहत हौ। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हंसते हुए आगे बढ़ गए।

फूलपुर तहसील क्षेत्र के आँधीपुर पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव को श्रद्घांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्?

फूलपुर तहसील क्षेत्र के आँधीपुर पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव को श्रद्घांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed