फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AK Sharma paid tribute to the martyrs in azamgarh families were honoured

'क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को दी थी चुनौती...': एके शर्मा ने शहीदों को किया नमन, परिवारों को मिला सम्मान

Fri, 09 Aug 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 05:56 PM IST
सार

Azamgarh News: प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने जिले के 11 वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही अगस्त क्रांति में शहीद सपूतों को याद कर नमन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई।

विज्ञापन
AK Sharma paid tribute to the martyrs in azamgarh families were honoured
प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। नौ अगस्त को दो बड़ी घटनाएं हुई थीं। पहली घटना काकोरी ट्रेन एक्शन जिसमें हमारे देश की क्रांतिकारियों ने नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में अंग्रेजी सेना के सामानों की लूट कर अंग्रेजों को बड़ी चुनौती दी थी।

विज्ञापन


उक्त बातें प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को हरिऔध कला केंद्र में काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहीं। हरिऔध कला केन्द्र में काकोरी एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रहे। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के 11 परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ दूसरी बड़ी घटना आज के ही दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। काकोरी ट्रेन एक्शन में शामिल सभी बलिदानियों का कर भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद वीर शहीदों को इस अवसर पर याद करते हैं। आज के दिन से शुरू हुआ यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

इसके बाद से ही हर घर तिरंगे की शुरूआत होगी। 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएग। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नगर विकास लगातार बेहतरी के लिए काम कर रहा है। हम अपने नगरों को लगातार वैश्विक बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

इस मौके पर मंडलायुक्त मनीष कृष्ण, डीआईजी वैभव कृष्ण, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी हेमराज मीना, सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, डीडीओ संजय सिंह, पीडी रिचा सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed