फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ajay Kumar Lallu said Congress will have an alliance with farmers and constitution in azamgarh up assembly election 2022

यूपी: अजय कुमार लल्लू बोले- सपा मुखिया ने छोड़ा मैदान, मायावती देख रहीं तमाशा, कांग्रेस का इन दो के साथ होगा गठबं

Sun, 26 Sep 2021 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Sep 2021 11:12 AM IST
सार

कांग्रेस के जिला, शहर, फ्रंटल संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों की बैठक में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारा गठबंधन मजलूमों, किसानों और संविधान की रक्षा मे जुटे लोगों से होगा।

विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu said Congress will have an alliance with farmers and constitution in azamgarh up assembly election 2022
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ महीनों बाद उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारियों में पार्टियां जुट गई हैं। वहीं, आजमगढ़ जिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कहा कि हमारा गठबंधन मजलूमों, किसानों और संविधान की रक्षा मे जुटे लोगों से होगा।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के हीरापट्टी स्थित मैरेज हाल में समीक्षा बैठक में कांग्रेस के जिला, शहर, फ्रंटल संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य शामिल हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन बूथ पर कांग्रेस का झंडा लेकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं से होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा पर बोला हमला
उन्होंने सपा मुखिया संघर्ष का मैदान छोड़ चुके हैं। हमने जनता के लिए संघर्ष किया है और हमारे ऊपर 167 मुकदमे दर्ज हुए हैं। मायावती को पर्दे के पीछे से तमाशा देखने वाली नेता करार दिया। उन्होंने प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत करने का आह्वान किया और  विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि वाराणसी दौर पर आ रहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की महारैली को सफल बनाना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि विश्वविजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। पूर्व उप महाप्रबंधक (वित्त) भारत संचार निगम ने राम अवध  ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव मणींद्र मिश्रा, सचिव शमशाद अहमद, संगठन सचिव अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed