फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aharaula-Kaptanganj road did not repaired even after two hunger strikes, villagers demonstrated

दो बार भूख हड़ताल के बाद भी नहीं बनी अहरौला-कप्तानगंज सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Aharaula-Kaptanganj road did not repaired even after two hunger strikes, villagers demonstrated
अहरौला-कप्तानगंज सङक निर्माण कराने के आश्वासन के बाद निर्माण न होने से गुस्साएं ग्रामीण प्रदर्श - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। अधिकारी जनता को किस तरह आश्वासन की घुट्टी पिलाते हैं इसका नजारा अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। इस मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर दो बार लोग अनशन कर चुके हैं लेकिन दोनों ही बात आश्वासन देकर अनशन को समाप्त करा दिया गया। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को बस्ती भुजबल बाजार में प्रदर्शन किया और फिर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में क्षेत्र व बाजार वासियों ने अहरौला- कप्तानगंज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बस्ती भुजबल बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। बीते छह अगस्त व 27 सितंबर को दो महीने में दो बार आमरण अनशन व तीसरी बार बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया है और चेतावनी दी कि पीडब्ल्यूडी तत्काल कप्तानगंज-अहरौला मार्ग का निर्माण शुरू करें अन्यथा की स्थिति में तीसरी बार अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के अलावा इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत राधेश्याम निषाद, जितेंद्र पांडेय, महेंद्र पांडेय, पंकज चौबे, मंटू पांडेय, शिकंज पांडेय, मोहम्मद मुस्ताक, गुड़गुड़ बाबा, हरिओम, गया प्रसाद, गोलाई अग्रहरी, प्रमोद गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed