फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After seeing or heard Problems

रजिस्टर देखने के बाद सुनीं समस्याएं

Wed, 05 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 05 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
After seeing or heard Problems
तहसील परिसर में मंगलवार को मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 265 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें से मौके पर 27 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


तहसील दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसडीएम सीपी सरोज ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सरदारगंज निवासी रामश्रय चौहान ने गंाव के ही एक व्यक्ति द्वारा पोखरे और भिटे पर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने  एसडीएम मेहनगर को अधिकारियों को भेज कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। सभासद सविंद्र राम और आशा देवी पत्नी जगदंबा ने बिजली कटौती की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


 वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जयसवाल ने नगर पंचायत मेहनगर में भी साप्तहिक बंदी किए जाने की मांग की। पैरा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यप्रकश सिंह ने मंडलायुक्त को प्राथमिक विद्यालय गौरा प्रथम और महर्षि विद्यामंदिर के छात्रों को सत्र 2013-14 छात्रवृत्ति का वितरण न होने के मामले से अवगत कराया। जिस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम को कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed