फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After rising for three days, Ghaghra became stable

तीन दिनों तक बढ़ने के बाद घाघरा हुई स्थिर

Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
After rising for three days, Ghaghra became stable
गांगेपुर रिंग बांध पर हो रही कटान को रोकने के लिए लगाए जा रहे बोरे। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी की विनाशलीला लगातार जारी है। घाघरा नदी बगहवा गांव और गांगेपुर रिंग बांध का वजूद मिटाने पर तुली हुई हैं। सोमवार को नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। लेकिन नदी द्वारा की जा रही कटान जारी है। महराजगंज ब्लाक के सेमरी, हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा, अचल नगर में घाघरा नदी कटान कर रही है। वहीं घाघरा नदी हरैया विकासखंड के गांगेपुर में बने रिंग बांध को काटने पर आमादा है। गांगेपुर गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड द्वारा कराए काम को शारदा नदी की तेज धारा ने करीब 100 मीटर तक काट दिया है। वहीं बाढ़ खंड कटान रोकने के लिए बचाव कार्य में जुटा हुआ है। देवारा खास राजा क्षेत्र में घाघरा नदी बगहवा गांव के घरों के नजदीक पहुंच गई है। वही गांगेपुर में फसलों समेत खेतों को काटकर नदी ने अब गांव की तरफ रुख किया है। इससे गांव वाले चिंतित हैं। बगहवा गांव के शिव लखन, रोपन, राम शब्द, राजाराम, राजनारायण, सूरजभान, उदय भान आदि का घर कटने के कगार पर है। घाघरा नदी तहसील क्षेत्र के गांवों में किसानों की फसलों सहित भूमि का तेजी के साथ कटान कर रही है। वहीं बाढ़ खंड सिर्फ बालू भरी बोरी, बंबूक्रेट, पत्थर डालकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहा है। गांगेपुर रिंग बांध को बचाने के लिए तीन ठोकर का अस्तित्व समाप्त होता नजर आ रहा है। शासन द्वारा करोड़ों रुपया लगाया गया है। अब संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं और कई गांवों में बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रामीण पीड़ित हैं। सोमवार को नदी का जलस्तर स्थिर होने पर तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रविवार को डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर70.74 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को भी 70.74 मीटर ही रहा। वहीं बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर रविवार को 71.39 मीटर था जो सोमवार को 71.39 मीटर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed