फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   After Phulpur, three places proposed in Sadar Tehsil

फूलपुर के बाद सदर तहसील में भी तीन स्थानों का प्रस्ताव

Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
After Phulpur, three places proposed in Sadar Tehsil
आजमगढ़। जनपद में इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए फूलपुर तहसील के बाद सदर तहसील ने भी उत्सुकता दिखाई है। पहले फूलपुर की ओर से चकिया-मुतक्कलीपुर के पास भूमि के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अब सदर तहसील से भी उकरौड़ा, सेहदा और सठियांव में भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। निजामाबाद तहसील पहले ही हाथ खड़े कर चुकी है। अब सगड़ी और बूढ़नपुर तहसील के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगाकर इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से पिछले दिनों निर्णय लिया गया था कि निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे से संबंधित जनपदों में इंडस्ट्रियल पार्क या क्लस्टर की स्थापना की जाएगी। ये जनपद के साथ ही प्रदेश के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे। एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के समय ही इसके किनारे इंडस्ट्रियल कारीडोर की बात कही गई थी, लेकिन इसे कहां बनाया जाएगा इसके बारे में जानकारी नहीं मिली थी। अब अपर मुख्य सचिव आलोक तकुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दोनों एक्सप्रेस-वे के शुरुआत या डाउन स्ट्रीम में बने क्रासिंग के पास दो गुणे दो किमी के परिधि में भूमि की उपलब्धता बताने के लिए कहा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जनपद के फूलपुर, बूढ़नपुर, निजामाबाद, सगड़ी और सदर तहसील से आवश्यक भूमि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। इसमें फूलपुर से भूमि के बारे में सबसे पहले जानकारी दी गई थी। चकिया-मुतक्कलीपुर के पास जहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिल रहा है वहां पर भूमि की उपलब्धता दिखाई गई है। इसमें ग्राम समाज के साथ ही किसानों की भूमिधरी भी शामिल है। फूलपुर के बाद सदर तहसील की ओर से भी तीन स्थानों पर जमीन की उपलब्धता दिखाई गई है। इसमें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और एनएच-233 की क्रासिंग के पास उकरौड़ा और सेहदा में दो स्थानों पर जमीन बताई गई है। इसके साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आजमगढ़-मऊ स्टेट हाईवे के क्रासिंग सठियांव में भी जमीन की उपलब्धता बताई है। तीनों स्थानों पर ग्राम समाज के साथ ही किसानों की भूमिधरी है। निजामाबाद तहसील ने जमीन की उपलब्ध का बारे में पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं। अब सिर्फ सगड़ी और बूढ़नपुर तहसील से जवाब आना है। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी और इसे मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विकास में मील का पत्थर बनेगा एक्सप्रेस-वे
आजमगढ़। लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बन रहा सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 80 किमी से ज्यादा हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। शासन की ओर से इसे 2021 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए कंपनियां तो तय हो गई है, लेकिन जमीन खरीद कम होने से अभी काम प्रभावित है। जुलाई माह के शुरुआत में मुख्य सचिव ने जुलाई के अंत कर 90 फीसद जमीन खरीद फूरी करने के निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक 63 फीसद जमीन की ही खरीद हो गई है। लिंक एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ेगा और ये बूढ़नपुर और फूलपुर तहसील के 41 गांवों से होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे के तैयार होने पर ये जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जहां-जहां एक्सप्रेस-वे डेवलप हो रहे हैं, उसके किनारे स्टार्टिंग या क्रासिंग के पास इंडस्ट्रियल क्रासिंग बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी थी। अभी तक सदर तहसील में तीन स्थानों और फूलपुर में एक स्थान पर जमीन की उपलब्धता बताई गई है। सगड़ी और बूढ़नपुर तहसील से अभी जवाब नहीं आया है। यहां से भी जानकारी मिलने के बाद बैठक पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और इसे शासन के भेजा जाएगा।
हरिशंकर, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed