{"_id":"6750b02e66d83f0cfd0af215","slug":"after-breaking-the-lock-the-thieves-put-their-own-lock-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-124225-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ताला तोड़ने के बाद चोरों ने लगाया अपना ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ताला तोड़ने के बाद चोरों ने लगाया अपना ताला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में चोरों की हरकत से लोग सकते में है। चोरों ने चोरी करने के बाद अपना ताला लगाकर फरार हो गए। इसकी जानकारी तब हुई जब परिवार वाले शादी समारोह से वापस आये। परिजनों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का कहना हैं कि लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि भीमलपट्टी गांव निवासी ऋषि पांडेय पुत्र नरेंद्र प्रसाद दिल्ली अपने रिश्तेदार की शादी में सपरिवार गए हुए थे। सोमवार को जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनके द्वारा लगाया गया ताला बदल दिया गया है। उसके जगह पर दूसरा ताला लगाया गया है।
परिवार वाले किसी तरह से छत के रास्ते घर में प्रवेश किए। जहां देखा कि अलग-अलग कमरों के लगभग एक दर्जन से ज्यादा पेटी के ताले तोड़कर पांच लाख से ज्यादा मूल्य के आभूषण, 35,000 हजार नकदी व घर में रखे गेहूं-चावल चोरी हो गया है।