फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Advocates protested against BJP MP Nirahua

Azamgarh News: अधिवक्ताओं ने किया भाजपा सांसद निरहुआ का विरोध, समर्थकों के साथ मारपीट

Wed, 17 Apr 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against BJP MP Nirahua
आजमगढ़। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को मंगलवार को दीवानी न्यायालय में कुछ अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने निरहुआ के समर्थकों को मारापीटा है। मामले में भाजपा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सपा से जुड़े कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा हो, समझ लीजिए उसमें गुंडा बैठा होगा।
विज्ञापन




भाजपा सांसद चुनाव प्रचार के सिलसिले में मंगलवार को दीवानी न्यायालय सभागार पहुंचे। उन्हें जनपद स्तरीय विधि सम्मेलन में भाग लेना था। इसी बीच अधिवक्ताओं के एक धड़े ने विरोध शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे। सांसद ने सब्र का परिचय दिया और अपनी बात कहकर ही सभागार से बाहर निकले। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके समर्थकों के साथ हाथापाई और मारपीट भी की है।
विज्ञापन


एक अधिवक्ता ने कहा कि लंबे समय तक हड़ताल पर रहे, लेकिन कोई भी सांसद या फिर विधायक हमारी हालचाल लेने नहीं आया। अब चुनाव आया है तो यह लोग आने लगे हैं।

सांसद ने अधिवक्ताओं का आपसी विवाद बताया
इस संबंध में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि यह अधिवक्ताओं का आपसी विवाद है। अगर किसी को विरोध करना है तो चुनाव में बटन दबाए। सपा के बारे में दुनिया जानती है। सपा के कुछ गुंडे यहां भी हैं, अगर हैं तो अपना रंग दिखाएंगे। एक भाई जीतकर भाग गया। 2022 में एक हारकर भाग गया। इन भाइयों से आजमगढ़ को बचाना है। मोदी को फिर से लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरहुआ बोले, बेरोजगारी और बच्चों से जुड़ा बयान मेरा
आजमगढ़। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ गाजीपुर में दिए अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। पहले तो उन्होंने ट्विट कर वीडियो को फेंक बताया, लेकिन मंगलवार को जब वह दीवानी न्यायालय पहुंचे तो मीडिया के सामने स्वीकार किया कि बयान सही है। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले पूरे बयान का वीडियो डालें और लोग सच्चाई को जानें।
सांसद दिनेश लाल यादव ने एक चैनल को दिए बयान में बेरोजगारी को लेकर बयान दिया था। कहा था कि जब आप बेरोजगार हैं तो फिर आठ बच्चे क्यों पैदा कर रहे हैं। सपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग और भाजपा से कार्रवाई की मांग कर दी। मंगलवार को जब सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया और वीडियो के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि यह ट्विट हमने इसलिए किया था कि इन लोगों ने जो वीडियो एडिट करके डाला था, वह उसे पूरा डालें। तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों ने पूरा वीडियो डाल दिया। इससे पूरा देश जान गया कि यह बयान किस संबंध में दिया गया था। कांग्रेस हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति करती है। लिहाजा, 10 मिनट के बयान को एडिट कर वायरल किया गया। यह वीडियो मेरा ही है मैं कह रहा हूं कि यह मैंने बोला था।


यह दोनों ही तरह से अपराध, कार्रवाई हो
आजमगढ़। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा दिए गए बयान को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि अगर वीडियो फेंक नहीं है तो एक सही इंटरव्यू को फर्जी बताकर धमकी दी गई है। साथ ही लोगों को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed