फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry to three including DSWO

आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही, डीएसडब्ल्यूओ समेत तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to three including DSWO
आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) जुड़े मामलों का निस्तारण न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण समेत चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें डीएसडब्ल्यूओ (जिला समाज कल्याण अधिकारी) और जहानागंज और मुहम्मदपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) को चेतावनी देते हुए उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं का तेज गति से समाधान हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने आईजीआरएस पोर्टल को लांच किया है। इस पर ऑनलाइन शिकायत होने के बाद संबंधित अधिकारी को शासन स्तर से तुंरत आदेश कर दिए जाते हैं। एक सप्ताह या इससे अधिक समय में विभागीय अफसरों को शिकायत का निस्तारण करके शासन में भी रिपोर्ट भेजनी होती है। मगर जिले में काफी विभागी ऐसे हैं, जो शिकायतों के निस्तारण के लिए पोर्टल को खोलना तक पसंद नहीं करते हैं। कुछ विभागों की शिकायतें पोर्टल पर अभी तक लंबित हैं। विभागीय अफसरों ने अभी तक इनके निस्तारण के लिए कोई जहमत नहीं उठाई है। अफसरों की लापरवाही के चलते शिकायतों का निस्तारण न होने के कारण लोग विभागीय अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। काफी शिकायतों को तो विभागीय अफसर दबा कर बैठ जाते हैं। वहीं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने आईजीआरएस पोर्टल पर पड़ी शिकायतों की जांच की तो कई विभागों में लंबित मामले सामने आएं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल व विकास खंड जहानागंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुबाष चंद्र शर्मा व मुहम्मदपुर ब्लाक के तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत मिथिलेश राय को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को चेतावनी एवं उनके विरूद्घ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed