फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry to District Social Welfare Officer (Development) Ballia

Azamgarh News: जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) बलिया को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 09 Dec 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to District Social Welfare Officer (Development) Ballia
आजमगढ़। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आमजन के आवेदनों का निस्तारण न करने पर संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। समीक्षा बैठक में लापरवाही उजागर होने पर मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) बलिया रमेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की अक्टूबर की प्रगति व रैंकिंग के आधार पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 26 नवंबर को मंडलीय समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें पाया गया कि बलिया जिले में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदनों का ससमय निस्तारण नहीं हुआ है। इसमें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में कुल प्राप्त आवेदन 1687 में से 272 और राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 253011 आवेदनों में से 2136 आवेदनों का निस्तारण नहीं पाया गया। बलिया में बड़ी संख्या में अस्वीकृत आवेदन पाए जाने पर मंडलायुक्त ने इसे विभागीय योजनाओं की खराब प्रगति व शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेना पाया। समीक्षा बैठक के दौरान ही डीएम व सीडीओ बलिया ने भी जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास के विभागीय कार्यों में लापरवाही से अवगत कराया। इसे घोर लापरवाही मानते हुए मंडलायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास बलिया को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed