{"_id":"6702e27a39fda7a95d0a26f4","slug":"adulterated-milk-is-being-sold-15-samples-failed-in-testing-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-121591-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मिलावटी दूध की हो रही बिक्री, 15 नमूने जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मिलावटी दूध की हो रही बिक्री, 15 नमूने जांच में फेल
विज्ञापन
आजमगढ़। त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरी के मामलों में तेजी आई है। दूध में सर्वाधिक मिलावट के मामले सामने आए हैं। एक महीने में 15 नमूने जांच में फेल हुए हैं। मिलावट पर रोक के लिए खाद्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत सितंबर में 48 मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि होने पर इन लोगों पर 11 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से त्योहारों का समय संवेदनशील होता है, क्योंकि बाजार में मांग बढ़ने के कारण मिलावटी उत्पादों की बिक्री तेज हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। विभिन्न बाजारों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया, जहां कई उत्पाद मिलावटयुक्त पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों को एडीएम प्रशासन की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनके खिलाफ सजा और जुर्माने का निर्धारण किया गया।
00
इन खाद्य पदार्थों के फेल हुए नमूने
उत्पाद संख्या
दूध 15
बेकरी 03
पनीर 03
खाद्य तेल 02
खोया 01
अन्य 24
कोट
अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मुहैया कराना है। विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा, इससे मिलावटखोरी पर अंकुश लगाई जा सके।
सुशील कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय।
विज्ञापन
00
इन खाद्य पदार्थों के फेल हुए नमूने
उत्पाद संख्या
दूध 15
बेकरी 03
पनीर 03
खाद्य तेल 02
खोया 01
अन्य 24
कोट
अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मुहैया कराना है। विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा, इससे मिलावटखोरी पर अंकुश लगाई जा सके।
विज्ञापन
सुशील कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय।