फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration alert regarding Chief Minister's public meeting

Azamgarh News: मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Tue, 02 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Chief Minister's public meeting
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को जिले में आएंगे, जहां वह आराजीबाग क्षेत्र स्थित एसकेपी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सोमवार को भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ का तीन मई को जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है। इस दौरान वह नगर के आराजीबाग क्षेत्र स्थित एसकेपी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहले वह बलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मऊ में जनसभा को संबोधित करने के बाद आजमगढ़ पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर एसकेपी इंटर कालेज के मैदान में उतरेगा। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, राजेश सिंह महुआरी, प्रवीण सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी सोमवार को एसकेपी इंटर कालेज जा धमके। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अमरिंदर सिंह, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सिओ सिटी गौरव शर्मा आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों की रूपरेखा निर्धारित की गई। इसके साथ ही एसकेपी इंटर कालेज के मैदान की साफ-सफाई के साथ ही टेंट आदि लगाने के साथ ही हेलीपैड निर्माण की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed