फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Additional Commissioner clarification sought from two EO due to Negligence in disposal of audit objections

आजमगढ़: अपर आयुक्त की समीक्षा में दो ईओ की लापरवाही आई सामने, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 23 Sep 2021 10:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Sep 2021 10:45 PM IST
सार

अपर आयुक्त ने अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा की तो आडिट आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही दिखी। इस पर दो अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।

विज्ञापन
Additional Commissioner clarification sought from two EO due to Negligence in disposal of audit objections
मंडलायुक्त सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित करते अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में बुधवार की देर शाम ऑडिट आपत्तियों के समाधान एवं अनुपालन कार्रवाई की समीक्षा के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर नगर पंचायत लालगंज एवं अजमतगढ़ के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को स्पष्टीकरण तलब किया।

विज्ञापन


अपर आयुक्त ने कहा कि ऑडिट आपत्तियों का समाधान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार शिथिलता और उदासीनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडल के समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि निकायों द्वारा जिन करों में वृद्धि किया जाना है, उसका प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड की बैठक में पारित कराएं। इसके बाद उसे लागू करें।
विज्ञापन


तीनों जिलों की निकायवार समीक्षा में पाया कि नगरपालिका मऊ द्वारा समाधान अत्यंत कम हुआ है। इसी प्रकार नगर पंचायत घोसी में 503 के सापेक्ष इस वर्ष मात्र 20 मामले निबटाए गए, जो कम है। जनपद आजमगढ़ की समीक्षा में नपा आजमगढ़ में 129 आपत्तियां निस्तारित तथा 2111 ऑडिट आपत्तियां लंबित, नपा मुबारकपुर में 125 निस्तारित एवं लगभग 1000 शिकायतें लंबित मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत लालगंज एवं अजमतगढ़ में आडिट आपत्तियां बड़ी संख्या में लंबित हैं। इस वर्ष किसी मामले का समाधान नहीं कराया गया है। दोनों नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बेसिक शिक्षा के स्तर पर लंबित ऑडिट आपत्तियों की समीक्षा में पाया गया कि बलिया में 1299, आजमगढ़ 2045 एवं मऊ में 4630 आपत्तियां लंबित हैं। इस मौके पर निधि लेखा परीक्षा एसपी चौरसिया, मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया विवेक श्रीवास्तव, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी आजमगढ़ एवं मऊ क्रमश: आशुतोष कुमार राय एवं अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed