फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ADA stopped seven people who were building without a map, warned

बिना मानचित्र के निर्माण करा रहे सात लोगों को एडीए ने रोका, दी चेतावनी

Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
ADA stopped seven people who were building without a map, warned
आजमगढ़। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने वालों के खिलाफ आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। एडीए की टीम ने शहर के कई मुहल्लों में निरीक्षण किया। सात जगहों पर काम बंद कराकर उपकरण जब्त कर लिए। विकास प्राधिकरण के सचिव बैजनाथ ने 28 अक्टूबर को अवर अभियंता व सहायक अभियंता हीरा लाल गुप्ता एवं प्रवीण श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण किया गया। लालडिग्गी मोड़ के पास अशोक कुमार सोनकर बिना मानचित्र स्वीकृत भूतल का निर्माण करा रहे थे। उसे बंद कराकर निर्माण के उपकरण जब्त किए गए। अशोक ने बताया कि ऑनलाइन मानचित्र दाखिल किया गया है। आराजीबाग के मिल्लतनगर क्षेत्र में राशिद एवं अब्दुल्ला के घर का निर्माण मानचित्र के विपरीत कराने पर रोका गया। अमरनाथ सिंह ब्रह्मस्थान में स्टेडियम के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए द्वितीय तल की ढलाई कराने जा रहे थे, जसिे बद कराया गया। ब्रह्मस्थान में ही दीपचंद आवासीय भवन के बेसमेंट में दो दुकानों का शटर लगवा हे थे, जिसे रोक दिया गया। राजकुमार कुशवाहा द्वारा करतालपुर चौराहे के पास सेमी बेसमेंट के ऊपर अपर ग्राउंड फ्लोर पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए शिवमार्ट व्यवसायिक शॉप प्रारम्भ की गई है। कुसुम निषाद करतालपुर बाईपास के समानांतर पन्ना टॉवर के पास आरसीसी कॉलम बनवा रही थीं, जिसे रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed