फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accused of murder with an axe arrested case of Murarpur Kharka village of Jahanganj

Azamgarh : कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जहानागंज के मुरारपुर खरका गांव का मामला

Sun, 22 Dec 2024 08:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 08:27 PM IST
सार

हत्या का आरोपी गिरफ्तार। कुल्हाड़ी मारकर घटना को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताते चलें कि बीती 23 अक्टूबर को शौच के लिए गए दिव्यांग की हत्या जहानागंज के मुरारपुर खरका गांव में हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया और अब पुलिस की पकड़ में आया है।

विज्ञापन
Accused of murder with an axe arrested case of Murarpur Kharka village of Jahanganj
पुलिस की पकड़ में हत्यारोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जहानागंज थाने की पुलिस ने शनिवार को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को बबूरा मोड़ के पास से दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पकड़ा गया आरोपी कृष्णानंद चौहान जहानागंज थाना क्षेत्र के खरिका मुरारपुर गांव का निवासी है। उक्त आरोपी ने 23 अक्तूबर को कुल्हाड़ी से मारकर एक दिव्यांग की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के मुरारपुर खरका गांव निवासी बालरूप चौहान ने 23 अक्तूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनका भाई हरिश्चंद्र चौहान दोनों आंख से अंधा है। वह शौच के लिए नदी के किनारे गया था। वहां पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की नियत से हरिश्चंद्र के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


काफी समय बीत जाने पर जब हरिश्चंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करने लगे। इसके बाद वह नदी किनारे पहुंचे तो हरिश्चंद्र बेहोशी के हालत में मिले और उनके सिर से काफी खून निकल रहा था। धारदार हथियार के चोट के निशान थे। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान हरिश्चंद्र की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुरारपुर खरका गांव निवासी कृष्णानंद, आदित्य चौहान उर्फ पंकज, आनंद चौहान व अंगद चौहान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि आरोपी कृष्णानंद चौहान बबुरा मोड़ तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी।




पुलिस को देख कृष्णानंद भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी की माने तो 23 अक्तूबर को जहानागंज थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में लगी थी। जहानागंज थाने की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed