{"_id":"5f8887288ebc3e9b987d7729","slug":"accused-of-beating-and-killing-an-old-man-in-a-cow-dung-controversy-azamgarh-news-vns553067352","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर फेकने के विवाद में वृद्ध की पीट कर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबर फेकने के विवाद में वृद्ध की पीट कर हत्या का आरोप
विज्ञापन
बरडीहा रौनापार गांव में मृतक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हैंडपंप के पास गिर कर चोट लगने से मौत हुई है। वैसे पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बरडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय राजनाथ गुप्ता पुत्र सवती गुप्ता की घर से 100 मीटर की दूरी पर किराना की दुकान है। रोज की भांति बुधवार की रात भी वह अपनी दुकान पर ही सो रहे थे। भोर में वह उठे तो कुछ लोगों ने उन पर गोबर फेंक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और संदिग्धावस्था में राजनाथ की मौत हो गई। जानकारी पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ रौनापार नवल किशोर सिंह का कहना है कि वृद्ध की मौत संभवत: हैंडपंप के पास गिरने से हुई है। फिर भी परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कुछ बच्चे सुबह मृतक पर गोबर फेंक दिए, जिसे लेकर वे कहासुनी करने लगे। इसी दौरान उन्हें धक्का लगा और वे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
000000000000000000000
पुत्र ने चार को किया है नामजद
लाटघाट। मृतक के बड़े पुत्र रमेश ने रौनापार पुलिस को चार के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में उसने चंद्रशेखर पुत्र राधेश्याम, हरीलाल पुत्र परदेशी, सुभाष पुत्र सीता व सुधीर पुत्र राजकुमार को नामजद किया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
00000000000000000000
चक्काजाम का हुआ प्रयास, पुलिस ने लाठी भांज खदेड़ा
लाटघाट। मृतक राजनाथ का शव जब पीएम के लिए आ रहा था तो परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत लाटघाट चौक पर शव रख कर जाम का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्काल लाठियां भांज कर परिजनों व ग्रामीणों के जाम के प्रयास को असफल कर दिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रमेश का आरोप है कि पुलिस ने उसे और परिवार के अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है तथा मोबाइल भी छीन लिया। जिसे बाद में वापस कर दिया गया। परिजन आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 लगाए जाने की मांग कर रहे थे।