फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ABVP burnt effigy of Mehbooba Mufti for insulting national flag

एबीवीपी ने तिरंगे के अपमान को लेकर महबूबा मुफ्ती का फूंका पुतला

Tue, 27 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP burnt effigy of Mehbooba Mufti for insulting national flag
कलेक्ट्रेट चौराहे पर महुबबा मुफ्ती का पुतला फूंकते एवीबीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंककर उसके खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्र विरोधी बात कही है। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। तिरंगे का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने को संसद से स्वीकृति मिली है। पूरे देश की यह मांग भी थी। कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी जरूरी है। जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने कहा कि धारा 370 के कानून के विरोध में महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान किया है। यह हम सब के लिए बेहद शर्मनाक है। विद्यार्थी परिषद उनके इस बयान कि घोर निंदा करता है कि उन्होंने सिर्फ जम्मू कश्मीर की जनता का ही नहीं बल्कि 130 करोड़ जनता के साथ साथ लोकतंत्र का अपमान करते हुए आमजनमानस को भड़काने का व उनके दिलों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। राष्ट्र की समप्रभुता से और पार्टी से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं हो सकता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मांग की गई कि इनके ऊपर नेशनल आंनर एक्ट के तहत राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर इन्हें तत्काल जेल भेजा जाए। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में डा. अब्दुल अजीज आजमी, योगेश पाल योगी, दिव्यांश राय, रजत राय, अंतरिक्ष सिंह, प्रखर श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, प्रांजल, विजय प्रताप सिंह, विवेक यादव व दिव्यांशु पांडेय सहित विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed