फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   AAP workers protest at DM office

आप कार्यकर्ताओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
AAP workers protest at DM office
कलेक्ट्रेट चौराहे पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को बिल के विरोध में ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय विरोध-प्रदर्शन करते हुए बिल के विरोध में नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 बिल को लाकर दिल्ली की चुनी गई सरकार के अधिकार छीनकर नौकरशाहों के हवाले करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन इसके खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा। संगठन के जिला प्रभारी संध्या राजभर ने आरोप लगाया कि कहा कि केंद्र सरकार जनता के हित में काम करने वाली सरकार को अधिकारविहीन करने की साजिश कर रही है। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, जयप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, इसरार अहमद, तेजबहादुर यादव, अशोक यादव, निशान मेहदी, डा.सर्फुद्दीन, डा. रामदुलार, गोरख यादव, गौरव यादव, प्रियंका गोंड, अरविंद यादव, धर्मेंद्र कुमार, डा.वीरेंद्र यादव, चंद्रभूषण मौर्य, नूरुज्जमा मनोहर लाल, अरविंद कुमार, राजेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed