फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   aaj hoga 20 kaaryon ka shilaanyaas

पर्यटन संवर्धन योजना के तहत आज होगा 20 कार्यों का शिलान्यास

Fri, 19 Mar 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
aaj hoga 20 kaaryon ka shilaanyaas
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत स्वीकृत मंडल के तीनों जनपदों के 20 धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों की भी शिलान्यास किया जाएगा। सीएम गोरखपुर से परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। स्थानीय विधायक अपनी विधानसभाओं में इसका शिलान्यास करेंगे। कार्यदायी संस्था की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। दो वर्ष पहले शासन की ओर से जनपद के प्रत्येक विधानसभा से पर्यटन संवर्धन योजना के तहत एक-एक धार्मिक स्थलों का चयन किया था। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से प्रत्येक विधानसभा से एक धार्मिक स्थल के विकास के डीपीआर तैयार की गई थी। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से आजमगढ़ की नौ, मऊ की चार और बलिया की सात परियोजनाओं को मंजूरी की गई है। आजमगढ़ में फूलपुर-पवई विधानसभा में 49.62 लाख से राधा-कृष्ण मंदिर अंबारी का विकास होगा। इसके लिए 24.81 लाख जारी किए गए हैं। अतरौलिया के मकरहा में तपसी बाबा आश्रम का विकास 49.48 लाख, गोपालपुर के शिवपुर देवारा स्थित बुढ़ऊ बाबा स्थान का विकास 49.57 लाख, सगड़ी के ब्रम्हौली स्थित बाबा पातालनाथ का विकास 49.57 लाख, सदर विधानसभा से जहानागंज के टाड़ी स्थित मां परम ज्योति स्थल का विकास 48.99 लाख, निजामाबाद का गुरुद्वारा चरण पादुका साहिबका विकास 49.28 लाख, दीदारगंज के लसड़ी खुर्द स्थित शिव मंदिर का विकास 49.83 लाख, लालगंज के लहुआखुर्द स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम का विकास 46.14 लाख, मेंहनगर में गौरा स्थित महामंडलेश्वर शिव मंदिर का विकास 49.07 लाख से कराया जाएगा। परियोजनाओं का शिलान्यास स्थानीय विधायक करेंगे।
विज्ञापन

बलिया की इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
आजमगढ़। बलिया के बेल्थरारोड के खैरा मठ स्थल का विकास 40.08 लाख से होगा। पहली किस्त में 20 लाख मिले हैं। सिकंदरपुर के कठौरा स्तित जंगली बाबा स्थल का विकास 48.12 लाख से होगा। 24 लाख रुपये जारी किए गए हैं। फेफना के रतसड़ स्थित बीका भगत के पोखरा का विकास 48.30 लाख से होगा। 24.15 लाख जारी किए गए हैं। बलिया के भृगु आश्रम स्थल के लिए 48.41 लाख स्वीकृत किए गए हैं। 24.40 लाख जारी हुए हैं। बैरिया में खपड़िया बाबा आश्रम का विकास 48.23 लाख से होगा। 24.11 लाख जारी हुए हैं। बांसडीह के बेरुआरबारी स्थित शिव मंदिर का विकास 47.50 लाख से होगा। रसड़ा के नगरा स्थित खाकी बाबा आश्रम का विकास 40.82 लाख से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ में स्वीकृत हुई चार परियोजनाएं
आजमगढ़। मऊ जनपद के मधुबन दिव्य ज्योति जटाधारी शिव मंदिर शिव पांति का विकास 49.27 लाख, घोषी के सीताकुंड स्थल का विकासस 46.96 लाख, मुहम्मदाबाद गोहना के देवल स्थित बाबा स्थल का विकास 49.84 लाख, मऊ सदर के उमापुर वजीर पट्टी स्थित विश्वनाथपुरी धाम का विकास 48.49 से किया जाएगा।

पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मंडल के तीनों जनपद की 20 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इनका शिलान्यास मुख्यमंत्री गोरखपुर से करेंगे। विधानसभाओं में विधायक इसका शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।
रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed