फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aadhaar authentication process of 901 disabled people not completed

Azamgarh News: 901 दिव्यांगों के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar authentication process of 901 disabled people not completed
आजमगढ़। जनपद में 31303 दिव्यांग पेंशन धारक हैं। इनको शासन की तरफ से प्रति माह एक हजार रुपये मिलते हैं। इनमें से 901 दिव्यांगों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसके कारण इनकी पेंशन की दूसरी और तीसरी किस्त रुकी हुई है।
विज्ञापन

जिले के 22 ब्लॉकों में कुल 31303 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। इनको अप्रैल, मई, जून में पहली, जुलाई अगस्त, सितंबर में दूसरी और अक्तबूर, नवंबर, दिसंबर में पेंशन की तीसरी किस्त भेजी जाती है। पहले दिव्यांग पेंशन का भुगतान बैंक एकाउंट बेस पर होता था। मगर अब आधार बेस पर भुगतान हो रहा है। इसके लिए पेंशनधारकों को हर साल विभाग में आधार कार्ड की फोटो काॅपी जमा करनी होती है। विभाग आधार प्रमाणीकरण के बाद पेंशन का भुगतान करता है। 901 दिव्यांगों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इनको दिसंबर तक आधार कार्ड जमा करना था, लेकिन जमा नहीं किया। इसके कारण इनकी पेंशन रुकी हुई है। जनपद के सठियांव, जहानागंज, मेहनगर, अजमतगढ़, हरैया, कोयलसा, अहरौला, लालगंज, मोहम्मदपुर, रानी की सराय, अतरौलिया आदि ब्लाॅकों में आधार प्रमाणीकरण की प्रकिया बाकी है।
विज्ञापन

जिन दिव्यांगों का केवाईसी नहीं हुआ है, वे विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में आकर आधार प्रमाणीकरण करा लें, अन्यथा उनकी पेंशन शासन स्तर से रुक जाएगी।

- शशांक सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed