{"_id":"6a120a00bb2f1d79a606cd2c","slug":"a-young-woman-arrived-at-a-wedding-ceremony-and-a-love-affair-caused-a-commotion-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-150664-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शादी समारोह में पहुंची युवती, प्रेम प्रसंग पर मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शादी समारोह में पहुंची युवती, प्रेम प्रसंग पर मचा हंगामा
विज्ञापन
शादी समारोह में युवती के आरोपों के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : samvad
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात आयोजित शादी समारोह एक युवती डायल 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। दूल्हे से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए शादी रुकवाने की बात कहने लगी। इससे समारोह में हलचल मच गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।
बिलरियागंज क्षेत्र के एक गांव में बरात पहुंची थी और द्वारपूजा सहित विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। युवती ने दूल्हे के साथ पहले से प्रेम संबंध होने की बात कही। मामला सामने आते ही शादी समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर पुलिस और कुछ बरातियों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस युवती को अपने साथ लेकर वहां से चली गई और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष वहां से जा चुका था। बताया जा रहा है कि विवाह की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन रवाना हो गए। लड़की पक्ष का कहना है कि शादी काफी पहले तय हो चुकी थी और तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। उनका आरोप है कि संबंधित युवती कुछ दिन पहले भी शादी रुकवाने की बात कहने पहुंची थी, जिसकी जानकारी लड़के पक्ष को दे दी गई थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र की युवती और मुबारकपुर क्षेत्र के युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। इसे लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि रौनापार पुलिस शादी रुकवाने पहुंची थी। मामले में बिलरियागंज थाने पर कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है।