{"_id":"691e12e42a14a0c62a0279a7","slug":"a-young-man-who-went-to-the-farm-died-under-suspicious-circumstances-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-140946-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खेत पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव की निषाद बस्ती के एक युवक की मंगलवार रात सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन जब देर रात उसकी खोजबीन शुरू की तब युवक गांव के ही सिवान के खेत में गिरा था। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बस्ती भुजबल गांव की निषाद बस्ती निवासी राकेश (32) मंगलवार की देर रात सिवान में शौच के लिए गए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया। मोबाइल पर फोन मिलाने पर घंटी जा रही थी लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। परिजन परेशान हो गए और खोजते खोजते जब गांव के सिवान में पहुंचे। जब उन्होंने उनके मोबाइल पर फोन किया तो खेत में मोबाइल की घंटी बज रही थी। पास पहुंचे तो युवक को गिरा मिला और मोबाइल जेब में पड़ा था।
मृतक राकेश पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। वह घर पर रहकर खेती करते थे। मृतक के बड़े भाई मुकेश निषाद ने अहरौला थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।