फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man was found unconscious on the roadside, died during treatment

Azamgarh News: सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

Fri, 28 Mar 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man was found unconscious on the roadside, died during treatment
बलरामपुर। गुजरपार गांव में सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान दिलिया गांव निवासी पंकज कुमार (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पंकज बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर से पैदल निकला था। बुधवार देर रात दो बजे वह गुजरपार गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसे जुनेदगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां बृहस्पतिवार की रात आठ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंकज एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि युवक के अचेत मिलने की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed