फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A wonderful confluence of patriotism and development was seen on Independence Day

Azamgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा राष्ट्रभक्ति और विकास का अद्भुत संगम

Sun, 17 Aug 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A wonderful confluence of patriotism and development was seen on Independence Day
आजमगढ़/जहानागंज। देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर जनपद में राष्ट्रभक्ति, श्रद्धांजलि और विकास की गूंज सुनाई दी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेते हुए शहीदों को नमन किया और जनपद के नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जहानागंज में अमर शहीद केके सिंह को श्रद्धांजलि दी और 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 64 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सड़कों का निर्माण, नालियों का निर्माण, पेयजल योजनाएं, नगर सृजन योजना, झील व तालाब संरक्षण योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे वीर सपूतों के बलिदान की अमूल्य देन है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय, जहानागंज का भी लोकार्पण किया गया, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है और नागरिकों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं प्रदान करेगा। मंत्री एकेशर्मा ने कहा कि सरकार विकास को गांव से लेकर नगर तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है और ये परियोजनाएं स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








वहीं हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें वीर चक्र विजेता स्व. सौदागर सिंह, शौर्य चक्र विजेता जयराज बिंद, स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामहर्ष सिंह, अखिलेश सिंह, स्व. गोविंदराज राय, शहीद रमापति शुक्ला, राम समुझ यादव सहित अनेक वीरों के परिवारजन शामिल थे।








डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जनपद में हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन के रूप में मनाया गया। जिले के 1811 ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवरों पर झंडोतोलन कराया गया, जिसमें शहीदों और सेनानियों के परिजनों ने झंडा फहराया। कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय सरायमीर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटक, मोहन मिश्रा एवं टीम द्वारा तबला वादन और गायन, तथा जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सबको भावविभोर कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed