{"_id":"67df0b323f6eeb5f0408f214","slug":"a-truck-full-of-liquor-going-from-haryana-to-bihar-overturned-on-the-purvanchal-expressway-and-fell-into-a-10-feet-deep-ditch-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-129085-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हरियाणा से बिहार जा रहा शराब से भरा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलट कर 10 फीट खाई में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हरियाणा से बिहार जा रहा शराब से भरा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलट कर 10 फीट खाई में गिरा
विज्ञापन
पवई। पवई के मधवापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 188 पॉइंट पर शनिवार की भोर में बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा से बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ट्रक में शराब की बोतलों को छिपाने के लिए चालाकी से मिट्टी से भरी बोरियां रखी गई थीं। ट्रक के आगे और पीछे मिट्टी की बोरियां थीं, जबकि बीच में शराब की बोतलें भरी गई थीं। ऐसा प्रतीत होता है कि तस्करों ने जांच से बचने के लिए यह तरकीब अपनाई थी। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, शराब की बोतलें खाई में बिखर गईं। सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रक हरियाणा से बिहार शराब की तस्करी के लिए जा रहा था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां अवैध शराब की मांग और तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन पिकअप से ट्रक में मिले शराब को लेकर थाने पहुंची। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक के कागजात और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है।
00
पवई में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई है। पलटे ट्रक में शराब से भरी पेटियां बरामद हुई। यह शराब कहां से कहां जा रही थी। इसमें कौन-कौन लोग शामिल है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।