फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A ticket broker arrested with illegal e-tickets and cash

अवैध ई-टिकट व नकदी के साथ एक टिकट दलाल गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
A ticket broker arrested with illegal e-tickets and cash
रेलवे स्टेशप पर आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया टिकट की दलाल के आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में अवैध ई-टिकट दलाली का धंधा जोरों पर चल रहा है। औड़िहार व आजमगढ़ आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार की दोपहर बिलरियागंज में संचालित ट्रेवल्स एजेंसी पर छापा मारा। छापे में टीम ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 अवैध ई-टिकट व 19500 रुपये नकद व टिकट बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बराम हुए। पकड़ा गया आरोपी आईआरसीटीसी यानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की वेबसाइट से रेलवे का ई-टिकट बुक कर महंगे दामों में बेचता था।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अल्लाउद्दीनपट्टी गांव निवासी इम्तियाज अहमद बिलरियागंज में ओमार टूर एंड ट्रेवल्स संचालक है। उन्होंने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी पर छापा मारा गया तो उसके पास से दस आरक्षित ई-टिकट बरामद हुए। जिनमें से छह टिकट की यात्रा करनी अभी बाकी थी और चार टिकट की यात्रा तिथि बीत चुकी है। बताया कि इम्तियाज आइआरसीटीसी का अधीकृत एजेंट नहीं है। पर्सनल यूजर आईडी से जरूरत मंदों को टिकट मूल्य से अधिक रुपये वसूल रहा था। बताया कि छह टिकट का मूल्य 7474.30 रुपये तथा चार टिकट जिनकी यात्रा अवधि बीत चुकी है का मूल्य 2949.16 रुपये है। आरपीएफ ने टिकट बनाने में प्रयुक्त उपकरण एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक डोंगल, संबंधित केबल व 19500 रुपया नगद, एसबीआई बैंक का पासबुक, एचडीएफसी बैंक का चेकबुक, दो यूबीआई बैंक की चेकबुक व एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। छापेमारी टीम में अमित यादव, एसआई हरीराम यादव,कांस्टेबिल अखिलेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, अजय सोनकर, अमरनाथ यादव, कप्तान सिंह, विनय दुबे व औड़िहार के नरेश कुमार मीना, फेकन यादव, रामबहादुर यादव सहित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed