{"_id":"60a2874a8ebc3e77ad69fe25","slug":"a-positive-and-ab-positive-group-lacks-blood-in-the-blood-bank-azamgarh-news-vns589948290","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में हुई ए पाजीटिव और एबी पाजीटिव ग्रुप के ब्लड की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में हुई ए पाजीटिव और एबी पाजीटिव ग्रुप के ब्लड की कमी
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना काम में गैर तो गैर अपनों ने भी संक्रमितों के पास जाना छोड़ दिया है। वहीं रक्तदान कर लोगों से अनजाना रिश्ता कायम करने वाले रक्तदानियों ने भी लोगों से रिश्ता बनाना बंद कर दिया। जिसका परिणाम हुआ कि जिला अस्पताल की 1500 यूनिट क्षमता में मात्र 510 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। उसमें भी ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव रक्त की कमी है। ऐसे में रक्त की कमी से भविष्य में मरीजों की जान सांसत में पड़ सकती है।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कोरोना काल में रक्त की कमी हो गई है। इसका मुख्य कारण रक्तदान शिविरों का आयोजन न होना है। ब्लड बैंक में 1500 यूनिट ब्लड स्टोरेज की क्षमता है। लेकिन वर्तमान में यहां मात्र 510 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। पहले जहां ब्लड बैंक में औसतन हर महीने पांच से छह रक्तदान शिविरों का आयोजन होता था। वहीं कोरोना काल में मार्च महीने के बाद से किसी रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं हुआ है। एक तो कोरोना महामारी दूसरे टीकाकरण के कारण भी लोगों द्वारा रक्तदान करने से परहेज किया जा रहा है। क्योंकि लोगों का मानना है कि टीकाकरण के बाद कमजोरी आती है। जिसके कारण लोग रक्तदान से बचते हैं। हालांकि जनपद के कुछ युवा संगठन जो लोगों की मदद करने के लिए मैदान में जमे हैं उनके द्वारा जरूरत पड़ने पर अपने खुद या फिर मित्रों से रक्तदान कर लोगों की जान बचाई जा रही है।
ब्लड बैंक प्रभारी सुभाष पांडेय ने बताया कि जनपद में वैसे तो अभी ब्लड की कोई कमी नहीं है। सबकुछ आनलाइन होने के बाद बहुत सहूलियत हो गई है। कुछ ग्रुप जैसे ए पॉजिटिव और एबी पॉजिटिव ग्रुप के रक्त की कमी है। लेकिन वह भी किसी तरह से मैनेज हो जा रहा है।
विज्ञापन
0000000000000000000000000000000000000
माह आयोजित कैंप
जुलाई 03
अगस्त 04
सितंबर 07
अक्टूबर 09
नवंबर 04
दिसंबर 02
जनवरी 10
फरवरी 09
मार्च 04
0000000000000000000000000000
टीकाकरण के बाद भी रक्तदान में आई कमी
आजमगढ़। ब्लड बैंक के प्रभारी सुभाष पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद से लोगों में यह भ्रम आ जाता है कि अब वह रक्तदान नहीं कर सकते। लेकिन यह भ्रम है स्वास्थ्य मंत्रालय भी कह रहा है कि अब वैक्सीनेशन के 14 दिन बाद रक्तदान किया जा सकता है।
00000000000000000000
रक्तदान से नहीं घटती इम्युनिटी
आजमगढ़। ब्लड बैंक प्रभारी सुभाष पांडेय ने बताया कि इन दिनों लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका व शरीर में इम्यूनिटी कम होने की शंका है। इसलिए लोग अस्पताल की तरफ रुख नहीं कर रहे। जिससे रक्तदान कहीं न कहीं बंद है। जबकि रक्तदान करने से इम्युनिटी बढ़ती है। रक्त तेजी से बनता है।
- अंबुज राय