फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A no-confidence motion will be brought against the Haraiya Block Chief on October 4

Azamgarh News: हरैया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ चार अक्तूबर को लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव

Tue, 23 Sep 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A no-confidence motion will be brought against the Haraiya Block Chief on October 4
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के हरैया क्षेत्र पंचायत के प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 4 अक्तूबर को लाया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी कर एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर विचार और मतदान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार ने डीएम को पत्र सौंपकर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इस मांग के बाद प्रस्ताव पर अमल न होने पर सुनील कुमार ने उच्च न्यायालय में अपील की। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय की। प्रस्ताव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed