फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A memorandum addressed to the CM for an increase in honorarium was handed over to the CMO

Azamgarh News: मानदेय वृद्धि के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा

Tue, 23 Sep 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A memorandum addressed to the CM for an increase in honorarium was handed over to the CMO
बलिया। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला में कार्यरत कर्मियों मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन को सौंपा।ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 2018 से लगातार काम करने के बावजूद आज तक उनके मानदेय में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है। न ही कोई मानव संसाधन नीति बनी और न ही श्रम कानून के तहत वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

कहा कि पूरे प्रदेश में डीआईयू टीम योजना का सफल संचालन कर रही है। इनमें जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला सूचना प्रबंधक और जिला शिकायत निवारण प्रबंधक शामिल हैं। इनका काम लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, उनका इलाज सुनिश्चित करने, योजना का प्रचार-प्रसार करने और हर शिकायत का समाधान करने से लेकर पंडित दीनदयाल राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना व प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का संचालन तक है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उनका मनोबल टूटेगा और इसका असर योजना के क्रियान्वयन पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed