फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A few hours of rain gave relief from the humidity of two days

दो दिनों की उमस से कुछ घंटों की बारिश ने दी राहत

Tue, 17 Aug 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
A few hours of rain gave relief from the humidity of two days
पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार को दोपहर बाद हुई कुछ धंटों की बारिश ने थोड़ी राहत दी। सड़कों पर बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया था। हांलाकि बारिश के रूकने के शाम को एक बार फिर उमस बढ़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो चले थे। सोमवार को सुबह तीखी धूप के बीच 11 बजे के बाद आसमान हल्के बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था। थोड़ी ही देर में लगभग 12 बजे के आस-पास हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की छतों पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। पौने घंटे हुई बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी। लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर उमस बढ़न शुरू हो गई थी। बता दें कि पिछले दो दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। वहीं तापमान लगातार बढ़ रहा था। हालांकि इससे पहले बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। सोमवार दोपहर बाद बारिश ने थोड़ी राहत पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed