फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A farmer, troubled by financial difficulties, committed suicide

Azamgarh News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A farmer, troubled by financial difficulties, committed suicide
07 :  पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पवन यादव। - फोटो : katra news
जहानागंज। थाना क्षेत्र के सीही गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के दो आरोपियों को गोली लग गई, जबकि एक अन्य को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों आरोपियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल आरोपी पवन यादव सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली व मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के माहपुर करहा गांव निवासी अभिषेक चौहान शामिल हैं। अभिषेक वर्तमान समय में सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गोपालपुर में रह रहा था। वहीं मौके से गिरफ्तार तीसरा आरोपी अंकित यादव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव निवासी अभिषेक यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया था कि 20 अक्तूबर की रात 10 बजे उसके भाई विवेक कुमार (17) की भंडारे में पूड़ी चलाने को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक की तहरीर पर इस घटना में शिवम यादव उर्फ पीयूष समेत छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार तड़के गोधौरा से बजहां मार्ग पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात लगभग 10 बजे विवेक कुमार (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जहानागंज थाने की पुलिस ने जांच के दौरान 21 अक्तूबर को एक आरोपी विशाल सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

07 :  पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पवन यादव।

07 :  पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पवन यादव।- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed