फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चाकू से हमलाकर 50 हजार रुपये लूटे

चाकू से हमलाकर 50 हजार रुपये लूटे

Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लाटघाट/गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाने के ओरा गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर साइकिल सवार को रोक लिए और उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये छीनने लगे। घटना का विरोध करने पर बदमाश और साइकिल सवार के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच एक बदमाश ने चाकू निकाला और उसके हाथ को जख्मी करके रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

पेशे से आटोरिक्शा चालक महराजगंज थाने केमहुवी खास गांव का निवासी शिवबचन मौर्य (52) पुत्र रामदास अपने जर्जर मकान का निर्माण करवा रहा है। सोमवार की दोपहर वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित भीमबर बाजार पहुंचा और यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। रुपये एक थैले में रखकर ईंट खरीदेन के लिए वह साइकिल से बरौली दीवाकर पट्टी गांव के पास स्थित लोकनाथ यादव केईंट भट्ठे पर जाने लगा। अभी वह भट्ठे से महज पांच सौ मीटर दूर पर स्थित ओरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बतमाश पहुंचे और तमंचा दिखाते हुए उसे रोक लिया। बदमाश शिवबचन से रुपये का थैला छीनने लगे। लेकिन वह बदमाशों से भिड़ गया। इसी बीच एक बदमाश ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ उसके हाथ में कई वार कर दिए। हमले में शिवबचन जख्मी हो गया और बदमाश रुपये लूटकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर जुटे गांव के लोगों ने तत्काल बिलरियागंज थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

महज कुछ ही देर में बिलरियागंज थाने के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण कैप्टन एमएम बेग मौके पर पहुंचे और पीड़ित शिवबचन से पूछताछ की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed