{"_id":"61365","slug":"Azamgarh-61365-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में कमी मिली तो होगी कार्रवाई : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में कमी मिली तो होगी कार्रवाई : डीएम
Azamgarh
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ब्लाक प्रमुख, बीडीओ, डीडीओ, पीडी की बैठक जिलाधिकारी प्रांजल यादव की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि कि गेहूं खरीद में कमियां मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएचसी और पीएचसी पर डाक्टरों की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया।
उन्हाेंने ब्लाक प्रमुख से कहा कि जो भी समस्या है, उसे लिखित रुप से उपलब्ध कराए ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावा विकास के जितने भी कार्य होंगे। मिलजुलकर बैठकर तय होंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में छोटे जोत के किसान हैं, जो खेती पर ही निर्भर हैं। गेहूं खरीद महत्वपूर्ण कार्य है। डीएम ने कहा कि जिले के क्रय केंद्रोें तथा स्टाफ को सक्रिय कर दिया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीददारी युद्धस्तर पर चल रही है। किसानों को भेजे। इस दौरान ब्लाक प्रमुखों ने सीएचसी/पीएचसी पर चिकित्सकों के न आने की शिकायत की। इस पर उन्होंने सीएमओं को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दशा में शासकीय कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख/प्रतिनिधि शकील अहमद, महेंद्र यादव, कैलाश यादव, प्रमोद यादव, संध्या चौबे, मुखराम यादव, विजयी राम सहित डीपीआरओ एमपी दूबे, डीडीओ आरपी कश्यप, परियोजना निदेशक वीपी पांडेय आदि उपस्थित थे।