फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैंक से निकाला पचास हजार, उचक्कों ने उड़ाया

बैंक से निकाला पचास हजार, उचक्कों ने उड़ाया

Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित यूबीआई बैंक के खाते से 60 हजार रुपया निकालने वाले सेवानिवृत्त फौजी के जेब से उचक्के 50 हजार रुपये उड़ा दिए। जबकि पीडि़त व्यक्ति दस हजार रुपया शर्ट की जेब में रखा था जो बच गया। पाकेट से पैसा गायब होने की जानकारी होते ही फौजी के होश उड़ गए। ही साथ ही बैंक में हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक ने तत्काल गेट बंद कराकर ग्राहकों की तलाशी लिए लेकिन रुपया नहीं बरामद हुआ। बैंक के लोग चोर को पकड़ने के लिए सीसी टीवी कैमरे का फूटेज खंगाल रहे हैं। घटना की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पीडि़त अशरफी लाल पुत्र बालबच्चन सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। वह मूलरूप से जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। अशरफीलाल देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार के गोला मुहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता है। यूबीआई लालगंज में उसका खाता है। अशरफी लाल अपने घर में साफ-सफाई करवा रहा था। रुपया कम पड़ने पर वह बुधवार की दोपहर अपने खाते से रुपया निकालने पहुंचा। पीडि़त के अनुसार वह अपने खाते से 60 हजार रुपया निकाला। कैशियर ने उन्हें पचास हजार रुपये की एक गड्डी और एक-एक हजार रुपये के दस नोट दिया। गड्डी को पीडि़त ने पैंट की जेब में पीछे रख लिया। जबकि दस हजार फूटकर नोट को शर्ट की जेब में रख, पासबुक पर निकाले गए रुपयों की इंट्री कराने के लिए दूसरे काउंटर पर चला गया। काउंटर पर खड़ा होने के बाद अशरफी जैसे ही रुपयों की सलामती के लिए पैंट की जेब में हाथ डाले तो 50 हजार की गड्डी गायब थी। रुपया गायब होते ही अशरफी लाल बैंक में ही बेसुध हो गए। शाखा प्रबंधक यूबीआई लालगंज समरेंद्र कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद मुख्य गेट बंद कराकर मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई, लेकिन किसी के पास से रुपया नहीं बरामद हुआ। उचक्के की पहचान के लिए सीसी टीवी कैमरा का सहारा लिया जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि घटना की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाल देवगांव ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed