फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर हटाएं अतिक्रमण : कमिश्नर

नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर हटाएं अतिक्रमण : कमिश्नर

Thu, 10 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर हटाएं अतिक्रमण : कमिश्नर
आजमगढ़। कमिश्नर जगतराज ने कहा कि विकास कार्यों की गतिशीलता बनाए रखने के लिए लगातार उसका निरीक्षण होना चाहिए। वो बुधवार को अपने कार्यालय के सभागार में विकास, कानून व्यवस्था, कर करेत्तर की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जहां उन्होंने मंडलीय समीक्षा से अनुपस्थित तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा वहीं, नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। करेत्तर एवं अन्य राजस्व कार्यों और स्थानीय निकायों की समीक्षा में कहा कि किसानों को उपज का मूल्य समय से मिल जाना चाहिए। राजकीय निर्माण निगम बलिया यूनिट, राजकीय निर्माण निगम इकाई भदोही के परियोजना प्रबंधकों और परियोजना अधिकारी नेडा की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा। अस्थाई गो-संरक्षण केन्द्रों की स्थापना में कहा कि जहां भूमि उपलब्ध है, वहां निर्माण कराया जाए। निराश्रित पशुओं को पकड़ाना शुरू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान भारत के तहत आजमगढ़ 2772, मऊ में 4122 और बलिया में 12523 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। आजमगढ़ 228, मऊ में 131 और बलिया 107 अथराइजेशन हुआ है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही गोल्डेन कार्ड को और बढ़ाने पर जोर दिया। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण में जनपद बलिया की प्रगति कम मिलने पर सीएमओ को सचेत दिया। धान खरीद में बलिया में मिलरों से 24 अनुबन्ध और छह बैंक गारण्टी अभी बाकी है।आजमगढ़ में मिलों से अभी तक 43 प्रतिशत, मऊ में 33 और बलिया में 29.5 प्रतिशत चावल एफसीआई को भेजा गया है। इस स्थिति पर असन्तोष जताया। किसानों के बकाया में आजमगढ़ में 3.48 करोड़, मऊ 3.30 करोड़ और बलिया में 5.56 करोड़ बकाया है। स्वच्छ भारत मिशन में फोटो अपलोडिंग की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। सीडीओ को निर्देश दिया कि ब्लाकवार समीक्षा करें। तीनों जनपदों में स्वच्छाग्रहियों के भुगतान की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर अतिक्रमण पर कर्रावाई नहीं होने पर नराजगी जताई। अभियान चलाकर मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। आजमगढ़ शहर की खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। डीआईजी विजय भूषण, डीएम आजमगढ़ शिवाकान्त द्विवेदी, बलिया भवानी सिंह खंगारौत, मऊ प्रकाश बिन्दु, एसपी मऊ सुरेन्द्र बहादुर, संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चन्द्र वर्मा, सीडीओ डीएस उपाध्याय, बलिया बद्रीनाथ सिंह, वन संरक्षक अमर बहादुर, उप निदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी, एडीएम नरेन्द्र सिंह, एडीएम गुरु प्रसाद, सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, एडीएम बलिया मनोज सिंघल, एडीएम मऊ डीपी पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed