फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट के विरोध में खरिहानी बाजार में चक्का जाम

मारपीट के विरोध में खरिहानी बाजार में चक्का जाम

Wed, 11 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में खरिहानी बाजार में चक्का जाम
तरवां/मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में कुछ लोगों ने लेनदेन के विवाद में ग्रिल दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे भड़के दुकानदारों और ग्रामीणों ने चिरैयाकोट-तरवां मार्ग स्थित खरिहानी चौराहे पर लगभग दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने डंडा भांजकर चक्का जाम समाप्त करा दिया। तनाव की स्थिति देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगल यादव (32) पुत्र रामजपित यादव निवासी विशुनपुर की खरिहानी बाजार में ग्रिल बनाने और वेल्डिंग की दुकान है। कम्हरिया गांव के कुछ लोगों ने लोहे की सीढ़ी बनाने के लिए दिया था। रेट में अंतर आने पर दुकानदार से विवाद हो गया। इसके बाद बुधवार सुबह कम्हरिया गांव के लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इसी को लेकर सभी दुकानदारों और बाजारवासियों ने चक्का जाम कर दिया। बाजारवासियों का कहना था कि पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रावाई नहीं हुई। गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। तरवां थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह मौके पर पहुंचे ने बलपूर्वक चक्का जाम हटवा दिया। मंगल यादव को लेकर पुलिस थाने चली गई। थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि दुकानदार से तहरीर देने के लिए कहा गया तो उसने तहरीर नहीं दी। चक्काजाम करने वालों को समझा-बुझाकर हटा दिया गया। लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed