फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जल्द जारी होगी बुनकर समितियों को नोटिस

जल्द जारी होगी बुनकर समितियों को नोटिस

Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जल्द जारी होगी बुनकर समितियों को नोटिस
11 बुनकर समितियों पर कार्रवाई के लिए कमेटी का गठन होने के बाद अब इन्हें सुनवाई का आखिरी मौके देने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी है। अपना पक्ष रखने के लिए उन्हें एक सप्ताह का वक्त मिलेगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। वहीं कार्रवाई तय मान कर समिति संचालकों ने जोर लगा दिया है। जन प्रतिनिधियों के दर पर भी गुहार लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जांच में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर मार्केटिंग इंसेंटिव लेने और इसका लाभ बुनकरों को न देकर ग्राहकों को देने की पुष्टि होने पर पिछले दिनों 11 बुनकर समितियों से 1.40 करोड़ रुपये की रिकवरी और आरोपियों पर विधिक कार्रवाई संस्तुति हो चुकी है। डीएम ने पिछले दिनों कार्रवाई के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी की ओर से अब समितियों को सुनवाई के लिए नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। नोटिस हथकरघा विभाग की ओर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

00000000
सक्रिय हुए सीए
आजमगढ़। जांच रिपोर्ट में फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले सीए पर कार्रवाई की भी संस्तुति है। हालांकि इनके नाम अभी खुले नहीं है। शिकंजा कसते देख इनमें भी खलबली का माहौल है। इनकी ओर से भी मामले में कौन फंसा है इसकी जानकारी करनी शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कई सीए ने मुबारकपुर में आफिस खोल रखा है। यहां कार्य के लिए किसी न किसी को बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
150 समितियों की सूची बननी शुरू
आमजगढ़। इसी तरह का घपला अन्य समितियों में मिलने पर जिलाधिकारी की ओर से जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। मुबारक में लगभग 150 समितियां ऐसी हैं, जिसमें लगभग 30 करोड़ का मार्केटिंग इंसेंटिव गया है। जांच टीम अब इन समितियों का डाटा जुटाने लगी है। जल्द ही जांच प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed