{"_id":"609d6f008ebc3ef5e4393f7c","slug":"83-varsheey-bujurg-mahila-ne-korona-ko-dee-maat-azamgarh-news-vns589371638","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन
मार्टीनगंज। इसमें कोई शक नहीं कि कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक है। इसके कहर से देश भर में त्राहि माम मचा हुआ है। बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी इसके शिकार होकर असमय काल कवलित हो रहे हैं। परंतु हर तरफ से आ रही मानवीय त्रासदी की खबरों के बीच कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जो वाकई सुकून व हौसला देने के लिए पर्याप्त है। ऐसी ही एक खबर मार्टीनगंज के सुरहन गांव से आई है, जहां एक 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना को सफलतापूर्वक मात दे दी है। यह महिला हैं सुरहन गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह की बड़ी मां व दिवंगत शीतला प्रसाद सिंह पत्नी साहबराजी देवी।
ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में जांच के दौरान उनकी बड़ी मां 24 अप्रैल 2021 को पॉजिटिव पाई गईं। जिससे परिवार के लोगों का मनोबल कुछ डग मगाया। लेकिन बुजुर्ग महिला साहबराजी देवी के आत्मबल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकत्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता के उत्साह वर्धन, समय से सिम्टम्स के आधार पर दवाएं देना व 14 दिन के आइसोलेशन कि सलाह का पालन करने के कारण उन्होंने 13 मई को कोरोना संक्रमण को मात दे दी। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई और आज वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। इस उम्र में भी उन्होंने अपनी हिम्मत व सही उपचार के डॉ. के निर्देशों का पालन करते हुए बीमारी पर विजय हांसिल किया। क्षेत्र में इसकी खूब चर्च चल रही है। उनके इस आत्मबल से लोगों का मनोबल और भी मजबूत हो रहा है।