फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्युत झालरों से झगमग हुआ शहर

विद्युत झालरों से झगमग हुआ शहर

Wed, 07 Nov 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
विद्युत झालरों से झगमग हुआ शहर
आजमगढ़। दीपावली दीपों का पर्व कहा जाता है। लेकिन समय के साथ इसमें भी बदलाव आया और इसकी जगह विद्युत झालरों ने ले ली। क्योंकि इससे घर की सजावट दीपों से सस्ती पड़ने लगी। लोगों के रुझान को देखते हुए दुकानदारों ने भी चाइनीज झालरों को लाकर खूब बिक्री की। लेकिन जब चाइनीज सामानों का विरोध शुरू हो गया तो दुकानदारों ने भी इससे तौबा कर ली। जिसका परिणाम है कि इस बार दुकानदारों ने इंडियन झालरों की बिक्री की। हालांकि देशी झालर चाइनीज झालर से थोड़ी महंगी जरूर थी लेकिन इसकी परवाह किए बगैर जमकर खरीदारी की और घरों को सजाया। दीपावली पर दीपों का प्रचलन कम होने का परिणाम है कि दीपावली के बाद भी प्रकाश देखकर लाइटों के पास आने वाले कीड़ों प्रकोप दिसंबर तक देखने को मिल रहा है। नहीं तो पहले यह कीड़े दीपावली के कुछ दिन बार स्वत: ही समाप्त हो जाते थे। क्योंकि बहुत से कीड़े दीप की लौ से जलकर मर जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होने से इनका प्रकोप काफी दिनों तक देखने को मिलता है। दीपावली पर झालरों का प्रकोप बढ़ने से कुम्हारों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। पहले जहां लोग कुम्हारों को खोजकर उनसे दीए की खरीदारी करते थे। आज लोग झालरों से काम चला लेते हैं। जिसका नुकसान कुम्हारों का उठाना पड़ता है। वैसे इस बार कुम्हार के कारोबार में कुछ इजाफा देखने को मिला है। हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बार दीयों का बाजार पिछले कई वर्षों की तुलना में अच्छा है। आगे इसके और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed