{"_id":"5aa6c3684f1c1bbe758b5111","slug":"81520878440-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में भाग लेंगे बुनकर और शिल्पकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में भाग लेंगे बुनकर और शिल्पकार
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद में प्रत्येक माह होने वाली उद्योग बंधु की बैठक में ब्लैक पॉटरी और साड़ी उद्योग से कोई सम्मिलित नहीं होता। अब प्रत्येक उद्योग बंधु की बैठक मे इन दोनों व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों को सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं।
निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी का सालाना टर्न ओवर सवा करोड़ से ज्यादा का है, लेकिन अभी तक सरकार इसे उद्योग का दर्जा नहीं दे पाई थी। यही हाल मुबारकपुर की रेशमी साड़ी का है। करोड़ाें के सालाना टर्नओवर है और हजारों परिवार इससे जुड़े हैं। जनपद में उद्यमियों की समस्याओं को सुलझाने और अच्छी व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह व्यापारियों की बैठक होती है।जिलाधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि ब्लैक पॉटरी व्यवसाय और मुराकपुर की रेशमी साड़ी उद्योग से जुड़े उद्यमियों को उद्योग बंधु की मीटिंग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें इनकी समस्याओं का निराकरण करा इन्हें बेहतर प्लेटफार्म देने की कोशिश की जाएगी।
,