फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आज काली पटटी बांधकर पिलाई पोलियो खुराक

आज काली पटटी बांधकर पिलाई पोलियो खुराक

Mon, 12 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आज काली पटटी बांधकर पिलाई पोलियो खुराक
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा मांगों को लेकर लखनऊ में किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में स्वास्थ्य कर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों ने काली पट्टी बांधकर संघन पल्स पोलियो के कार्य का संपादन किया। मंत्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी मांगों में पदोन्नति प्राप्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का छह माह का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति, कंप्यूटर प्रशिक्षण, वाहन भत्ता और वेतन विसंगति को लेकर है। महानिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ द्वारा हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण कार्यकर्ता क्षुब्ध होकर 12 से 13 मार्च तक काली पट्टी बांध कर कार्य करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर समस्त प्रस्ताव को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शासन को नहीं भेजा गया तो अनिश्चित कालीन प्रदर्शन और पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed