फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   765 vehicles invoiced in Azamgarh division, recovered 128.47 lakhs, Azamgarh tops in recovery

मंडल में 765 वाहनों का चालान, 128.47 लाख की वसूली, आजमगढ़ कमाई में रहा अव्वल

Mon, 14 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
765 vehicles invoiced in Azamgarh division, recovered 128.47 lakhs, Azamgarh tops in recovery
आजमगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के ओवरलोड होकर धड़ल्ले से सड़क पर चलने का खामियाजा वाहन मालिकों की जेब ढीली कर भुगतना पड़ रहा है। जुर्माने के साथ ही उन पर कानूनी कार्रवाई का डंडा चला। आजमगढ़ मंडल में परिवहन विभाग द्वारा अगस्त माह में विभाग ने 765 वाहनों का चालान कर उनसे कुल 128.47 लाख रुपये की वसूली की। सबसे अधिक कमाई आजमगढ़ परिवहन विभाग द्वारा किया गया है। वहीं बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल में परिवहन विभाग द्वारा अगस्त माह में 765 वाहनों का चालान किया गया। विभाग ने कुल 128.72 लाख रुपये राजस्व वसूले। आजमगढ़ जनपद में विभाग ने वाहनों का चालान कर 628.47 लाख रुपये, मऊ ने 302.65 लाख रुपये, बलिया ने 397.62 लाख रुपये की वसूली की है। आरटीओ प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी ने बताया कि सीट बेल्ट, हेलमेट, ओवरलोड, डग्गामार सहित अन्य मामले में कुल 765 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 99 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। जिनसे 17.51 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। आजमगढ़ जनपद में 304 वाहन, मऊ 370 व बलिया में 91 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 89 गाड़ियां बंद की गई। सड़क सुरक्षा के तहत कुल 670 वाहनों का चालान किया गया। मोबाइल पर बात करते हुए 12 वाहन चालकों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed