फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   75 percent attendance will end for scholarship

स्कॉलरशिप के लिए खत्म होगी 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता

Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
75 percent attendance will end for scholarship
आजमगढ़। छात्रवृत्ति के लिए 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता को जल्द ही खत्म किया जाएगा। कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद होने और ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के कारण जल्द ही यह व्यवस्था की जा सकती है। इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी सूचना पिछले दिनों शासन की ओर से जिले के अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दी गई थी।
विज्ञापन

इस साल कोरोना के कारण सभी स्कूल-कॉलेज मार्च से बंद हैं। अंग्रेजी मीडियम व हिंदी माध्यम के स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। हिंदी मीडियम के तमाम स्कूलों में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके पास न तो स्मार्ट फोन है और न ही कंप्यूटर और लैपटॉप। ऐसे में सभी का ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है। स्कूलों में पंजीकृत ये छात्र-छात्राएं दूसरों से कक्षा कार्य जानकार पढ़ाई जरूर कर सकते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता को खत्म किए जाने की तैयारी चल रही है। समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से जिन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है उनकी 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होती है। पात्र छात्र-छात्राएं केवल उपस्थिति के कारण छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाएं इसलिए नियम बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

कोरोना काल को देखते हुए इस बार स्कॉलरशिप के लिए 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने की बात चल रही है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। आदेश आने पर इसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed