फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गहमा-गहमी के बीच शुरू हुई स्नातक परीक्षा

गहमा-गहमी के बीच शुरू हुई स्नातक परीक्षा

Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गहमा-गहमी के बीच शुरू हुई स्नातक परीक्षा
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक स्तरीय परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने जिले में 180 परीक्षा केंद्र बनाये है। यूपी बोर्ड की भांति इस परीक्षा में भी नकल पर लगाम लगाने का निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी की निगहबानी में ही परीक्षा करायी जा रही है। विश्वविद्यालयी परीक्षा शुरू होने के चलते सोमवार को महाविद्यालयों पर काफी गहमा-गहमी रही। प्रवेश पत्र लेने के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा में सोमवार को सुबह की पाली में बीए/बीएससी प्रथम और तृतीय पाली की सन्य विज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र और शाम की पाली में बीए/बीएससी द्वितीय के सन्य विज्ञान प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा संपन्न कराई गई। स्नातक कक्षाओं की परीक्षा को लेकर जिले में बनाये गए 180 परीक्षा केंद्रों में कुछ ही केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा थी। दुव्र्यवस्थाओं के बीच परीक्षा का आगाज हुआ। परीक्षा शुरू होने के बाद भी विश्वविद्यालय जिले में कोआर्डिनेटर की तैनाती नहीं कर सका है। वहीं उडनदस्ते भी नहीं बनाये गए है। शासन की मंशा के अनुरूप नकल रोकने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भले ही सीसी टीवी से युक्त महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया है तो वहीं केंद्र व्यवस्थापकों को भी सख्त निर्देश दिये गए है। परीक्षा नियंत्रक पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने बताया कि एक-दो दिनों में जिला कोआर्डिनेटर की तैनाती के साथ ही उडनदस्तो का भी गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में 183 परीक्षा केंद्र जिले में बनाये गए थे, जिसमें तीन परीक्षा केंद्रों को सीसी टीवी न लगने के चलते निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed