{"_id":"5a088b4d4f1c1b68678bb236","slug":"71510509389-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 पर नहीं है रैंप, प्रकाश और छाया की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 पर नहीं है रैंप, प्रकाश और छाया की व्यवस्था
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन अपनी तैयारियों केे अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सभी अधिकारियों को बूथों का निरीक्षण कर कमियों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। निरीक्षण में 46 बूथों पर कोई न कोई कमी मिली।
जांच में आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 12 बूथों में सात बूथों पर रैंप नहीं मिला शेष पांच बूथों पर छाया और प्रकाश की व्यवस्था नहीं मिली। नगर पंचायत लालगंज के चार बूथों में से दो बूथों पर छाया और दो बूथों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं मिली। नगर पंचायत फूलपुर के तीन बूथों में से दो बूथों पर प्रकाश और एक पर रैंप नहीं मिला। नगर पंचायत माहुल के दो बूथों में एक पर छाया और प्रकाश और एक पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं पाई गई। सरायमीर के छह बूथों में से दो बूथों पर रैंप, दो बूथों पर रैंप के साथ प्रकाश, एक बूथ पर रैंप के साथ छाया और प्रकाश, एक बूथ पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं मिली। जबकि एक बूथ पर टायलेट भी नहीं था। निजामाबाद नगर पंचायत के तीन बूथों में एक पर रैंप, एक पर टायलेट और एक पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। मुबारकपुर नगर पालिका के 12 बूथों में से 11 पर रैंप की व्यवस्था नहीं थी। एक बूथ पर छाया, एक बूथ पर रैंपा के साथ पानी और प्रकाश और एक बूथ पर रैंप के साथ प्रकाश और टायलेट की व्यवस्था नहीं मिली। महराजगंज नगर पंचायत के चार बूथों में से दो बूथों पर रैंप की व्यवस्था नहीं थी। एक बूथ पर छाया और एक बूथ पर रैंप, छाया, प्रकाश और टायलेट की व्यवस्था नहीं थी।