फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों की आत्मनिर्भरता लोकतंत्र की आधारशिला- रमापति त्रिपाठी

किसानों की आत्मनिर्भरता लोकतंत्र की आधारशिला- रमापति त्रिपाठी

Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आत्मनिर्भरता लोकतंत्र की आधारशिला- रमापति त्रिपाठी
आजमगढ़। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी समारोह के क्रम में आयोजित होने कार्यक्रमों के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को नेहरू हाल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पंडित दीन दयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्र म का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक विनोद यादव ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद पार्टी के प्रेरणाश्रोत रहे वरिष्ठ नेताओं और विशिष्ट कार्य करने वालों को शाल और पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी ने अल्प आयु में ही माता-पिता को खो दिया। उनका कहना था कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है। किसानों की आत्मनिर्भरता लोकतंत्र की आधारशिला है। विनोद यादव ने कहा कि पंडित जी ने कहा था कि प्रगतिशील तकनीक वहीं है जो बेकारी मिटाए, विषमता घटाए और प्रदूषण से बचाए। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि सबको काम ही भारतीय अर्थनीति का एकमात्र मूल आधार है। ऐसा कहने वाले पंडित जी का मानना था कि शिक्षा समाज में भेद निर्माण करने वाली न होकर एकात्म निर्माण करने वाली हो। इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्र, विनोद राय, देवेंद्र सिंह, माला द्विवेदी, घनश्याम पटेल,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नरेंद्र सिंह, डा. पीयूष सिंह यादव, शिवनाथ सिंह, दरोगा सरोज, रामपाल ङ्क्षसह, ब्रजेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न
लालगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शनिवार को पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के आवास पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बौद्धिक संघ के विभाग कार्यवाह सुरेश शुक्ला ने कहा कि विश्व के 52 देशों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्य अनवरत चल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु दक्षिणा संघ की एक समर्पण करने की परंपरा है जो प्रतिवर्ष की जाती है और स्वयं सेवक भगवा ध्वज के समक्ष समर्पण करते हैं। इस अवसर पर संघ के सह व्यवस्था प्रमुख अनिल शर्मा, जिला प्रचारक अमरनाथ, योगेंद्र राय, अनिल राज गुप्त, शिवसागर बरनवाल, रणजीत सिंह, रविंदर राय, बबलू राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उमाशंकर राय ने किया। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का हुआ समापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के तहत पल्हना ब्लाक में आयोजित अन्त्योदय मेला और प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान लोगों ने पंडित दीन दयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी केशवकांत यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सादा जीवन उच्च विचार का हमेशा पालन किया। उन्होंने वंचित, गरीब लोगों के उत्थान पर बल दिया। वर्तमान सरकार ऐसे लोगों के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। गरीबों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराना, उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाना, निर्धन व्यक्तियों को शौचालय बनवाने के लिए बारह हजार रूपये की सहायता देना, अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज कराना, अनुदान पर कृषि निवेश उपलब्ध कराना, फसल बीमा योजना का लाभ देने का काम किया जा रहा है।इस दौरान जिला सूचना कार्यालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी राजकुमार, राजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, सुरेंद्र सिंह, लालसा यादव, सतीश सिंह, ग्राम प्रधान छेदी यादव, वंशराज, फिरती देवी आदि उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं ने कराया रक्त परीक्षण
आजमगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्त का परीक्षण कराया और रक्तदान करने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी खरिहानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को श्रीशक्तिमयी आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं नर्सिंग कालेज खरगपुर में रक्त परीक्षण कराया। इस अवसर पर डा. सहजानंद पांडेय, अरविंद सिंह, नन्हकू राम सरोज, मंजू सरोज, हरीराम, विनोद कुमार दूबे, अरुण सिंह, प्रशांत सिंह, रत्नाकर आदि मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में शिविर लगाकर सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कराकर रक्तदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, राहुल सिंह, श्रीनाथ, वरूण राय, अजीत यादव, कमलेंद्र मिश्रा, अच्छेलाल, भानुप्रताप, शंतलाल यादव, विजय सोनकर, दीपचंद आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed