{"_id":"7dbc14ff42fefe0d8ad0d54b60c44861","slug":"689-left-the-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"689 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
689 ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी तरफ, सचल दस्ते ने निरीक्षण के दौरान तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर अनधिकृत रूप से घुसे एक व्यक्ति को सचल दस्ते ने पकड़ा। उनके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश केंद्र व्यवस्थापक को दिया।
मंगलवार की प्रथम पाली में षष्टम सचल दल प्रभारी ज्ञानप्रकाश राय द्वारा केशव बालिका इंटर कालेज बड़सरा खालसा का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर कक्ष निरीक्षक बृजभान यादव को कार्य मुक्त कर दिया गया। द्वितीय पाली में श्री राय द्वारा कृषक इंटर कालेज बागबहार का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कक्ष निरीक्षक अखिलेश गौतम अमोचक के पाकेट में मोबाइल पाया। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। किंसराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर टैनी में आकाश गुप्ता नामक युवक अनधिकृत रूप से अंदर घूमते पाया गया।
विज्ञापन
सचल दस्ते के प्रभारी ने उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इसी क्रम में, प्रथम सचल दल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव द्वारा भौतिक विज्ञान द्वितीय पाली में श्रीमती गुजराती देवी इंटर कालेज हिच्छनपट्टी का निरीक्षण किया गया।
विषय से संबंधी एक कक्ष निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को पूरी परीक्षा से कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को शुचिता और शांतिपूर्ण परीक्षा संपादित कराने की चेतावनी दी।