{"_id":"3ff053d0351e461371c7d0f429920cea","slug":"673-students-absent-in-madarsa-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड परीक्षा में 673 रहे अनुपस्थित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड परीक्षा में 673 रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा बोर्ड के निरस्त किए गए पेपरों की परीक्षा शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में संपन्न हुई। जिसमें 1411 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इस दौरान 673 अनुपस्थित रहे। बता दें कि फाजिल फारसी प्रथम वर्ष में मुस्तसव्वफाना, आलिम अरबी/फारसी में समाजी उलूम और कामिल अरबी तृतीय वर्ष में तर्जुमा निगारी इंशा व ताबीर के प्रश्र पत्र में त्रुटि होने के कारण निरस्त कर दी गई थी।
मदरसा बोर्ड ने 13 जून को परीक्षा की तिथि तय की थी। इस क्रम में शनिवार को हुई परीक्षा में आलीम अरबी/फारसी में 654 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 270 ने परीक्षा दी और 249 अनुपस्थित रहे। इसी क्रम में कामिल अरबी तृतीय वर्ष में 813 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जबकि 451 ने परीक्षा दी, 364 अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार फाजिल फारसी प्रथम वष में 34 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें 17 ने परीक्षा दी व 17 अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि कुछ प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों की वजह से अप्रैल 2015 में हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। वही परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई।