फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   623 boxes of English liquor worth Rs 55 lakh recovered

Azamgarh News: 55 लाख कीमत की 623 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
623 boxes of English liquor worth Rs 55 lakh recovered
जनपद पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई, जब रानी की सराय चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान टोस्ट की पेटी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत लगभग 55 लाख रुपये पुलिस द्वारा आंकी गई है। बरामद अवैध शराब के साथ पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी नंद कुमार तिवारी व रानी की सराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा मंगलवार की शाम क्षेत्र में किसी मामले को लेकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ की तरफ से एक डीसीएम पंजाब से अंग्रेजी शराब की खेप ले कर आ रही है। बिहार बिहार ले जाने की तैयारी थी। इस सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम सक्रिय हो गई और चेकपोस्ट के पास पहुंच कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक डीसीएम आती दिखायी दी। पुलिस ने रोका और चेक करना शुरू किया। चालक संदीप गौतम निवासी बनबहा देवीगंज थाना महराजगंज जिला जौनपुर ने बताया कि ट्रक में टोस्ट लदा है। पुलिस को शंका हुई तो जांच शुरू की। जांच में टोस्ट के बीच पंजाब प्रांत की 634 पेटी शराब बरामद हुई। टोस्ट के कुल 327 पेटी के बीच छिपाकर रखा गया था। पकड़े गए चालक के पास से सामान के फर्जी कागजात, चार हजार रुपये नकद बरामद हुआ है। चालक का पुलिस ने चालान कर दिया तो वहीं ट्रक व बरामद माल को थाने ले आई। बरामद शराब की काउंटिंग कराई गई। इसमें 180 एमएल के 250 पेटी, 375 एमएल के 248 पेटी व 750 एमएल के 125 पेटी शराब बरामद हुए।
विज्ञापन

पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था शराब
पूछताछ में पकड़े गए ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक सोनू व विकास का है, जो पंजाब से कम दामों पर शराब खरीद कर चोरी छिपे बिहार प्रांत ले जाकर महंगे दाम पर बेचते हैं। इस बिक्री से जो पैसा मिलता है, उसे आपस में बांट लिया जाता है। खुद की व गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए व पुलिस से बचने के लिए रास्ते में जगह-जगह चालक व गाड़ी का नंबर प्लेट भी बदलते रहते हैं। शराब को टोस्ट की पेटी के बीच छिपाकर रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद शराब नकली नहीं है बल्कि पंजाब प्रांत में सप्लाई किया जाने वाला है। जो टोस्ट बरामद हुआ है, वह दिल्ली में सप्लाई किया जाने वाला है। ट्रक के चेचिस नंबर से ज्ञात हुआ कि वह सहारनपुर का है। बाकी जानकारी की जा रही है। पंजाब में शराब लादने वाले व बिहार में डिलिवरी लेने वालों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed